फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खेत में किशोरी को बेहोशकर किया बलात्कार

खेत में किशोरी को बेहोशकर किया बलात्कार

Sun, 24 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
खेत में किशोरी को बेहोशकर किया बलात्कार
मार्टीनगंज/अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे खेत में शौच करने गई किशोरी को पकड़कर मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। किशोरी ने जब विरोध किया तो युवक ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। किशोरी बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। परिवार के लोग ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो उसे बेहोश पाया। आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद जब किशोरी को होश आया तो उसने पूरा घटनाक्रम बयां किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता 17 वर्षीय किशोरी दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक वह शनिवार की रात करीब आठ बजे घर के बगल में गेहूं के खेत में शौच करने गई थी। तभी वहां बगल वाले गांव का राजकुमार नामक युवक पहुंच गया। राजकुमार किशोरी को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो राजकुमार ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने से किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी का आरोप है कि राजकुमार उसके बेहोशी का फायदा उठाकर रेप कर फरार हो गया। इसके बाद का उसे कुछ भी याद नहीं, होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। घर वालों के मुताबिक काफी देर तक किशोरी घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए पहुंचे जहां बेहोशी हाल में वह पड़ी थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घर वालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा। रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से 23 फरवरी की भोर में गांव के बाग में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला शनिवार को सुर्खियों में आने पर पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ग्राम प्रधान सहित पांच लोग अब भी फरार हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय मामले को पंचायत कर दबा रहे थे। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में हन्नान पुत्र एकराम, मुतलिब पुत्र अबुल वफा और आजाद पुत्र सलाउद्दीन का नाम शामिल है। ग्राम प्रधान सरफराज अहमद सहित पांच अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक यह तीनों आरोपी 23 फरवरी की भोर में अपने ही गांव की रहने वाली एक किशोरी के घर में घुसकर सोते समय उसे अगवा कर लिया। गांव के बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवार के लोग खोजते हुए मौके पर पहुंचे को किशोरी बेहोश पड़ी थी। मामला संज्ञान में आने पर ग्राम प्रधान सरफराज पहुंचा और किशोरी को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। साथ ही ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मामले को दबाने में लग गए। शनिवार को पीड़िता ने अपने गांव के तमाम लोगों के साथ एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
पीड़िता के घर वालों से मिले भाजपा नेता
गोरियाबाजार। भाजपा के वरिष्ठ नेता सहजानंद राय रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित किशोरी के घर पहुंचकर उसका हाल जाना। साथ ही पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई से अवगत हुए। सहजानंद राय ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही गोपनीय तरीके से आर्थिक सहयोग किया। साथ में राकेश सिंह, अरविंद गुप्ता, दयाशंकर यादव, रुद्रप्रकाश राय, दिनेश सिंह, महंत राय आदि लोग मौजूद रहे।

समय पर घटना की सूचना न देने की वजह से रिपोर्ट लिखने में देरी हुई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही। पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल की सीओ सगड़ी को जांच सौंपी गई है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed