फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एनएसए की सुनवाई पूरी, जल्द होगा फैसला

एनएसए की सुनवाई पूरी, जल्द होगा फैसला

Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
एनएसए की सुनवाई पूरी, जल्द होगा फैसला
आजमगढ़। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) के पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम जामई पर एनएसए लगाने के लिए 20 जनवरी को एसपी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अपनी संस्तुति दे दी थी। डीएम की रिपोर्ट पर शासन की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई। मंगलवार को इस मामले में लखनऊ में एनएसए के एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने अपना पक्ष रखा। अब बोर्ड का निर्णय आने का इंतजार किया जा रहा।
विज्ञापन

सरामयीर थाना क्षेत्र के कोरौली गांव निवासी कलीम जामई एआईएमआईएम का पूर्व जिलाध्यक्ष है। कलीम जामई सरायमीर थाना फूंकने, लूटपाट करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में काफी दिनों से जेल में निरुद्ध है। कलीम जामई को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 20 फरवरी को उसे जेल से बाहर निकलना था। इससे पहले ही पुलिस उनके विरुद्ध एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जिस पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने स्वीकृति प्रदान कर दी और कलीम जामई जेल से बाहर नहीं निकल सका। कलीम जामई पर एनएसए लगाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर सरकार ने हरी झंडी दे दी। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई एनएसए एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष हुई। एसपीसिटी ने बताया कि जजों के समक्ष पुलिस की तरफ से पक्ष रख दिया गया है। फैसला आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed