फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बलात्कार के आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस

बलात्कार के आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस

Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार के आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस
आजमगढ़। किशोरी से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। साथ ही आरोपी के निर्धारित एक माह के भीतर हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई गई। फरार आरोपी किशोरी से बाराबंकी जिले की दरगाह में निकाह कर हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। हालांकि लड़की की उम्र कम होने पर अदालत ने कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। शहर कोतवाल विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक शहर के बाजबहादुर मुहल्ला निवासी इरशाद कुरैशी पुत्र वकील 16 मई 2018 को शहर की रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। इरशाद ने बाराबंकी जिले में स्थित एक मजार पर उसके साथ निकाह किया। उधर लड़की के घर वालों ने थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस से बचने के लिए इरशाद हाईकोर्ट पहुंचा और अपील करते हुए कहा कि हम दोनों शादी कर लिए हैं। हमें पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाए। हाईकोर्ट ने पूरा मामला दीवानी न्यायालय आजमगढ़ के यहां भेजवा दिया। लड़की की उम्र कम होने पर कोर्ट ने इरशाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। चूंकी लड़की न्यायालय में थी। जबकि इरशाद बाहर था। कोर्ट के फैसले की भनक लगते ही वह फरार हो गया। जबकि लड़की घर वालों को सौंप दी गई। इस मामले में कई राजनीति दलों के लोगों ने पंचायत कर मामले को दबाने का प्रयास किए पर किशोरी के घर वाले नहीं मानें। ऐसे में पुलिस अपनी कार्रवाई जारी करते हुए इरशाद की तलाश में जुटी रही। उसकी गिरफ्तारी न होने पर 12 नवंबर को अदालत ने सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस जारी किया। जिसका 13 नवंबर मंगलवार को तामिल कराया गया। कोतवाल ने बताया कि निर्धारित अवधि में इरशाद नहीं हाजिर होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed