{"_id":"5bb661f3867a55294f1a6bc4","slug":"61538679283-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ लालगंज और सीओ सदर को सौंपी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ लालगंज और सीओ सदर को सौंपी जांच
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवरिया जिले के बरहज थाना के लवकनी गंगा गांव निवासी नितिन श्रीवास्तव और देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला शिक्षा मित्र द्वारा बुधवार को एसपी दफ्तर में सौंपे गए शिकायती पत्र की जानकारी मिलने पर देर शाम को एसपी ने इन दोनों ही मामलों की जांच अलग-अलग सीओ को सौंप दी। नितिन श्रीवास्तव के मामला की जांच सीओ सदर को और महिला शिक्षा मित्र के आरोपों की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि देवरिया जिले के बरहज थाने के लवकनी गंगा गांव निवासी नितिन श्रीवास्तव की तरफ से एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप था कि उसके गांव का पड़ोसी सिपाही एसपी दफ्तर में तैनात है। वह नितिन की जमीन हड़पना चाबह रहा था, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में सिपाही अपने एक परिचित से तहरीर दिलवाकर नितिन के विरुद्ध मुबारकपुर थाने में ठगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं महिला शिक्षा मित्र का आरोप है कि देवगांव कोतवाली में तैनात एक सिपाही 29 सितंबर की दोपहर रोडवेज बस में बैठकर उससे छेडख़ानी किया। विरोध करने पर तरह-तरह की धमकी दी। सिपाही के इस कारस्तानी से ना केवल महिला की भावना आहत हुई है, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।
000
महिला शिक्षा मित्र के आरोपों की जांच सीओ लालगंज और नितिन श्रीवास्तव के मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य सबूत जुटाया जा रहा। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - रविशंकर छवि, एसपी