{"_id":"5af092de4f1c1b5c098b8a0a","slug":"61525715678-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 07 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
अहरौला। थाना क्षेत्र के झगड़ा पाकड़पुर गांव के पास रविवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डाक्टर ने छोड़ दिया।
अमित विश्वकर्मा (30) पुत्र गंगाधर अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इंदौरपुर झिनहापट्टी गांव का निवासी था। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजोधरपट्टी गांव में उसकी ननिहाल था। रविवार को नाना के घर से गई बारात में गया हुआ था। देर रात को वह बारात से घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर गजोधरपट्टी गांव निवासी प्रवीण सिंह (21) और गुड्डू विश्वकर्मा (22) भी मौजूद थे। जैसे ही यह तीनों अहरौला थाना क्षेत्र के झगड़ा पाकड़पुर गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि अमित की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें सोमवार को छोड़ दिया गया।