फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत

Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान लटक रहे हाईटेंशन तार से सरिया के सट जाने से मजदूर गंभीर रुप से झुलस गया। उसे साथी मजदूर तत्काल उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गये जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चांदपुर गांव निवासी इरशाद अहमद का मकान 15 दिनों से बन रहा था। इस निर्माण कार्य में मोतीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामरूप राजभर पुत्र धनई राजभर काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह मकान की ढलाई होनी थी। जिसके लिए नीचे काट कर रखे सरिया को रामरूप ढो रहा था। इसी दौरान सरिया को नीचे से ढलाई के लिए उपर चढ़ाने के दौरान लटक कर गुजर रहे हाईटेंशन तार से सरिया टच हो गई। जिससे करंट सरिया से होते हुए रामरूप को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक रामरूप गंभीर रुप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाईटेंशन तार लटक रहा है। इसके पूर्व भी कई लोग लटक रहे तार की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस चुके है, फिर भी बिजली विभाग लटक रहे तार को ठीक नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed