फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पत्नी सहित चार पर हत्या का आरोप

पत्नी सहित चार पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पत्नी सहित चार पर हत्या का आरोप
आजमगढ़। जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजापुर सहावे गांव निवासी लालजी राजभर ने रविवार को पवई थाने में कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ामंगला गांव निवासी अपनी बहू संगीता के अलावा उसके परिवार के भारत, पिंटू और रंगीला को आरोपित किया है।
विज्ञापन

लालजी राजभर के बेटे संतोष राजभर की शादी संगीता के साथ हुई थी। वह 29 जुलाई 2017 को अपनी पत्नी संगीता की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था। लालजी का आरोप है कि यहां किसी विवाद के चलते उसकी पत्नी संगीता आदि मिलकर संतोष को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसे जहर खिला दिया। जहर खाने से संतोष की हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान 18 अगस्त 2017 को बीएचयू में उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में लालजी राजभर ने उसी समय पवई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मजबूरन लालजी को कोर्ट की मदद लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसओ पवई प्रवीण यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed