{"_id":"5a93038f4f1c1b28428b7638","slug":"61519584143-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशूरामपुर बाजार में शनिवार की रात पुलिसपार्टी पर पथराव कर दरोगा का सिर फोडने के मामले में सिपाही ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नौ नामजद और 25 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर जीयनपुर थाना क्षेत्र के रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामजीत सोनकर और इसी थाने के कोलमुद्दीनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के बीच एक सप्ताह पूर्व किसी बात पर विवाद हो गया था। शनिवार की रात साठ बजे रामजीत सोनकर किसी काम से परशूरामपुर बाजार गया हुआ था। बाजार में विपक्षी रामजीत को देखकर उसपर हमला बोल दिए और मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में रामजीत ने डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर दरोगा बृजेंद्र नाथ सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और मनबढ़ों को पकडने के लिए कोलमूद्दीनपुर दलित बस्ती में जा रहे थे। उधर पुलिस को देख बस्ती के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें सिर में चोट लगने से दरोगा बृजेंद्रनाथ सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि मामूली चोट लगने से अन्य सिपाही घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दरोगा का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। उधर घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रात होने की वजह से शांत हो गई। घटना के संबंध में डायल 100 के सिपाही अवधेश यादव ने तहरीर देकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवाइनार गांव निवासी शेखराज पुत्र वित्तन सहित नौ लोगों को नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रविवार को छापेमारी कर शेखराज को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आशीष तिवारी