{"_id":"5a45379e4f1c1b0b788b5615","slug":"61514485662-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाजपा नेता सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में भाजपा नेता सहित दो घायल
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा (ब्यूरो)। बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय और उनका चालक घायल हो गया। वहीं इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायल अपना इलाज कराने के बाद घर चले गए।
घायलों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय (52) बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव के निवासी हैं। जबकि इसी थाने के भुलनडीह गांव निवासी श्रवण यादव (30) इनका चालक है। गुरुवार की सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के अपने एक पार्टी कार्यकर्ता के घर सांत्वना देने जा रहे थे। आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सरायमोहन गांव के पास सड़क जाम होने पर चालक ने इनोवा कार को एक ट्रक के पीछे खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आया ट्रक कार में टक्कर मार दिया। विनोद राय की गाड़ी आगे खड़े ट्रक में घुस गई। आगे और पीछे ट्रकों के बीच में विनोद की कार जहां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गाड़ी में सवार यह दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद दोनों लोग घर चले गए।