{"_id":"5a0737e44f1c1b6f548bc78c","slug":"61510422500-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूजैद के पड़ोसी से मुंबई में हो रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूजैद के पड़ोसी से मुंबई में हो रही पूछताछ
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबुजैद की गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्कियों के विषय में मुंबई और यूपी एटीएस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। इसी मामले में और जानकारी के लिए मुंबई एटीएस अबु के पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबु जैद सऊदी अरब से लौटते वक्त तीन नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहां से अबु को लखनऊ लाया गया । उधर अबु के मुंबई के मुंब्रा में रहने वाले उसके पांच उन रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जो उसे रिसीव करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। शुक्रवार को अबु के मुंबई में रहने वाले पड़ोसी छाऊ गांव निवासी मेराज पुत्र रियाज को पूछताछ के लिए बुलाया। मेराज से शनिवार को भी मुंबई एटीएस की टीम ने गहनता से पूछताछ की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि एटीएस के अधिकारी मेराज की बातों से पूरी तरह से संतुष्ट हो पाए या नहीं। उधर शनिवार को अबूजैद की अदालत में पेशी होने पर उससे मिलने के लिए उसके कई नात, रिश्तेदार लखनऊ गए हुए हैं।