{"_id":"599dc5d74f1c1b54408b4804","slug":"61503512023-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों में मारपीट, पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों में मारपीट, पिता की मौत
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आयमा गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने गया उसका पिता घायल हो गया। आनन-फानन में घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत बिहारी चौहान (75) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आयमा गांव का निवासी था। बिहारी दो बेटों का पिता था। उसके दोनों बेटों में सुखदेव और रामाशीष हैं। यह दोनों अलग रहते हैं। इनके बीच जमीन का विवाद चलता है। बुधवार को एक भाई अपनी जमीन में करकट रख रहा था। दूसरे ने एतराज जताया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने में फावड़े और लाठी-डंडे से चोट लगने से बिहारी घायल हो गए। पिता के घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बिहारी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।