फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुकेरीगंज अग्निकांड में अब तक 11 मौतें

मुकेरीगंज अग्निकांड में अब तक 11 मौतें

Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुकेरीगंज अग्निकांड में अब तक 11 मौतें
आजमगढ़। शहर के मुकेरीगंज स्थित एक मकान में स्थापित पटाखा गोदाम में बीते रविवार को हुए अग्निकांड में दो और मौत हो गई। अग्निकांड में झुलसे एक युवक की शुक्रवार को जहां वाराणसी में मौत हुई तो दूसरे ने गुरुवार को ही लखऊन में ही दम तोड़ दिया। दो और मौत होने मरने वालों की संख्या बढ़ कर11 हो गई है। वहीं अभी छह अन्य झुलसे लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है।
विज्ञापन

बीते रविवार को शहर के मुकेरीगंज मुहल्ला स्थित सतिराम व खिलाड़ी गुप्ता के मकान में अगलगी की घटना हुई थी। बाहर से बन रही लोहे की सीढी की बेल्डिंग से निकली चिंगारी में मकान में बने पटाखा गोदाम में आग लग गई थी। जिससे चार की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी तो वही 13 अन्य लोग झुलस गये थे। जिसमें एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अगलगी की इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अगलगी घटना में झुलसे 24 वर्षीय तारिक उर्फ मोनू पुत्र नसीम अहमद निवासी हालमुकाम गुलामी का पुरा की शुक्रवार की सुबह वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हुई। तारिक उर्फ मोनू बेल्डिंग का काम करता था और घटना वाले दिन वह भी सीढ़ी की बेल्डिंग कार्य में लगा हुआ था। अगलगी के दौरान मकान में फंसे लोगों को बचाने के चक्कर में वह भी झुलस गया था। तारिक मूलरुप से गाजीपुर जिले के सैदपुर भीतरी गांव का निवासी है। इसी क्रम में अगलगी की इस घटना में अन्य झुलसे युवक 40 वर्षीय गुड्डू मौर्या उर्फ राजनाथ पुत्र रामाश्रय निवासी ग्राम दूधनारा थाना कंधरापुर की लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गई। गुड्डू दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता बताया गया है। गुरुवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हृदय विदारक अगलगी की घटना में अभी भी छह लोग जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है। जिसमें चार जहां जिला अस्पताल में भर्ती है तो वहीं एक महिला की लखनऊ व एक अन्य युवका का वाराणसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed