फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनता को भ्रमित करने के लिए किया ठगबंधन

जनता को भ्रमित करने के लिए किया ठगबंधन

Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जनता को भ्रमित करने के लिए किया ठगबंधन
आजमगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अहरौला के बिशनपुरा गांव में कमल शक्ति अभियान एवं विधानसभा सम्मेलन आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापालिका अध्यक्ष एवं मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्या पांडे मौजूद रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. संचिता बनर्जी ने की। डॉ. सत्या पांडे ने कहाकि महिलाओं के लिए कई योजनाएं 181, 1090, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुखबिर योजना, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिएयोजना, उज्ज्वला योजना, रानी लक्ष्मी बाई सहित महिला आदि चल रही हैं। नौ फरवरी को सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न होगा। 70 साल में यह पहली सरकार है, जो महिलाओं के सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य के लिए विशेष जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महागठबंधन कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। यह ठगबंधन जनता को ठगने व लूटने के लिए बनाया गया है। अहरौला मंडल अध्यक्ष रेखा गोस्वामी, जिला मंत्री शकुंतला सिंह, उमा चौहान सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed