{"_id":"5c3e1bf5bdec2273960440ce","slug":"51547574261-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सतर्कता से आत्मदाह नहीं कर सका चंद्रिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन की सतर्कता से आत्मदाह नहीं कर सका चंद्रिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय गांधी आश्रम राहुल नगर मड़या में तैनात सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रिका चौबे ने मंगलवार को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन की सतर्कता से वह आत्मदाह नहीं कर सका। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। बताते चलें कि राहुल नगर मड़या स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारियों का वेतन, फंड, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश का बकाया कुल 839682 है। जिसे लेकर काफी दिनों से कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है। लेकिन कोई हल निकलता न देख वाराणसी जनपद के दानगंज निवासी सेवानिवृत्त कर्मी चंद्रिका चौबे ने मंगलवार को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी पर प्रशासन सतर्क हो गया और खुफिया विभाग की टीम को लगाया। टीम ने चंद्रिका को रोडवेज से ही अपने कार्यालय ले गई। इसके बाद उसकी वार्ता डीएम से कराई। डीएम ने एक सप्ताह में महामंत्री को बुलाकर प्रकरण का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।