{"_id":"5c2a583bbdec2256fc739bf1","slug":"51546278971-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाईकर्मी को घायल कर दस हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सिर पर शराब की बोतल से हमलाकर मनबढ़ों ने घायल कर दिया। साथ ही जेब से दस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल का सीएचसी अहरौला में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। केस दर्ज करने के लिए उसने थाने में तहरीर दी है। अशोक यादव (40) पुत्र बनवारी अहरौला थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का निवासी है। वह सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। अशोक के मुताबिक सोमवार की सुबह वह किसी काम से अहरौला बाजार गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही अहरौला बाजार के पास स्थित तमसा नदी पुल के पास पहुंचा कि वहां कुछ लोग पहले से बैठकर शराब पी रहे थे। नशे में धुत एक व्यक्ति ने अशोक को दौड़ा लिया और शराब की बोतल से सिर पर हमलाकर घायल कर दिया। सात ही उसके जेब से दस हजार रुपये निकाल लिया। एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।