फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी से नाराज ग्रामीणों ने शराब की दुकान में किया तोड़फोड़

चोरी से नाराज ग्रामीणों ने शराब की दुकान में किया तोड़फोड़

Sat, 21 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी से नाराज ग्रामीणों ने शराब की दुकान में किया तोड़फोड़
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में गुरुवार की रात हुई चोरी की घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह मुहल्ले के पास स्थित शराब की दुकान में जमकर तोड़फोड़ किया। उनका आरोप है कि जब से यहां दुकान खुली है। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। जिस समय ग्रामीण दुकान तोड़ रहे थे, उसी समय थोड़े दूर पर मौजूद पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से चोरों को पकड़ने का सुराग तलाश रही थी। बिंद्राबाजार में पश्चिम तरफ आबादी के बीच में शराब की दुकान खुली है। शराब की दुकान से करीब डेड़ सौ मीटर दूर पर अमर सिंह का मकान स्थित है। गुरुवार की रात अमर सिंह परिवार के साथ सोए हुए थे। देर रात को अमर का बड़ा बेटा किशन जगा तो उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद किशन ने अपने पिता को फोन किया। पिता अमर सिंह के कमरे का भी दरवाजा बंद मिली। इसके बाद अमर छत पर सो रहे अपने छोटे बेटे को फोन किया तो उसने सभी का दरवाजा खोला। इस दौरान अन्य कमरों का ताला खुला था। भीतर सामान बिखरे पड़े थे। चोर कमरों से अटैची, बक्शा आदि उठा ले गए थे। जिसमें 25 हजार रुपये नगद के अलावा सोने का हार, चुड़ी, अंगूठी, झुमका, चेन, दो दर्जन से अधिक कीमती साड़ियां आदि करीब पांच लाख से अधिक के सामान रखे हुए थे। शुक्रवार की सुबह अटैची, बक्सा आदि थोड़े दूर पर फेंका मिला। बगल में शराब और बीयर की बोतलें भी फेंकी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस खोजी कुत्ता लेकर पहुंची। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी थी कि गांव के तमाम लोग मुहल्ले में मौजूद शराब की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ देख सेल्समैन दुकान खुला छोड़कर फरार हो गया। देर शाम तक दुकान खुली हुई थी। इस बात की जानकारी नहीं हो सकी थी कि दुकान में कितने का नुकसान हुआ। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिल चुकी है। जबकि शराब की दुकान में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed