फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीएसए कार्यालय में शिक्षिक ने की लिपिक से मारपीट, निलंबित

बीएसए कार्यालय में शिक्षिक ने की लिपिक से मारपीट, निलंबित

Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में शिक्षिक ने की लिपिक से मारपीट, निलंबित
आजमगढ़। पवई ब्लाक के राजापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानचंद यादव ने मंगलवार को को बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि, मारपीट भी की। घटना की जानकारी के बाद बुधवार को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी पवई से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच बीईओ मुख्यालय को सौंपते हुए 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। पवई ब्लाक के राजापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानचंद यादव मंगलवार को किसी कार्य से बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। यहां उनकी किसी बात को लेकर वरिष्ठ लिपिक शादाब हनीफ से बहस हो गई। अध्यापक से अनुशासनहीनता दिखाते हुए न सिर्फ शादाब के साथ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी की। मामले की जानकारी बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के पास पहुंची। उन्होंने बुधवार को अध्यापक का आचरण सेवा नियमावली के विपरीत होने और अनुशासनहीनता आदि के आरोप में निलंबित कर दिया है। उनको बीआरसी पवई से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच बीईओ मुख्यालय महेंद्र कुमार को सौंपी है। जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed