{"_id":"5a9457e34f1c1b5e6e8b7a3b","slug":"51519671267-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटाचक्की का पत्थर फटने से बालिका की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटाचक्की का पत्थर फटने से बालिका की मौत, चार घायल
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर। थाना क्षेत्र के चकियां इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की सुबह आटा चक्की का पत्थर फटने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मृत बालिका आतिका (3) पुत्री आलिम सरायमीर थाना क्षेत्र के चकियां इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली थी। जबकि घायलों में खदीजा (7) पुत्री आलिमा, सालिम (40), उसका ढाई वर्षीय बेटा अहमद और समशुद्दीन (35) का नाम शामिल है। यह लोग सरायमीर थाना क्षेत्र के चकिया इब्राहिमपुर गांव के निवासी हैं। सालिम के घर शादी पड़ी है। शादी के तैयारियों के क्रम में सोमवार को गेहूं पिसाने के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। ट्रैक्टर चालक जैसे ही गेहूं पीसने के लिए अपना ट्रैक्टर स्टार्ट किया। तभी चक्की का पत्थर फट गया और यह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि आतिका की मौत हो गई। अन्य लोगों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।