{"_id":"5a01f7a14f1c1b71548bb692","slug":"51510078369-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को दौड़ाया
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गांव हुसामपुर बड़ागांव में मंगलवार शाम भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। बैकफुट पर पहुंची पुलिस भागकर वापस चौकी पर वापस पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चौकी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस के साथ जमकर गाली-गलौज हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ निजामाबाद में ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा और पुलिसकर्मियों को डांट-फटकार लगाई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी क्षेत्र स्थित हुसामपुर बड़ागांव निवासी रविंद्र गौड़ पुत्र लल्लन गौड़ और प्रदुम्न तिवारी पुत्र अर्जुन तिवारी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जिस जमीन को रविंद्र अपनी पुश्तैनी बताता है उसे प्रदुम्न की ओर से अपना बताया जा रहा है। दोनों लोग अपना-अपना कागज लेकर दौड़ रहे हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविंद्र को इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास मिला है। इस का निर्माण वो करवा रहा था। प्रदुम्न तिवारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन दिन पहले जाकर काम रुकवा दिया था। मंगलवार को रविंद्र की ओर से दोबारा काम शुरू करा दिया गया। प्रदुम्न शाम चार बजे चौकी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास किया। इस पर गांव की महिलाएं और ग्रामीण ने पुलिस और प्रदुम्न के परिजनों को दौड़ा लिया। माहौल देख पुलिस वहां से भाग निकली। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौकी इंचार्ज अध्योध्या तिवारी के साथ भी गालौ गलौज की गई। मामले की सूचना पाकर एसओ निजामाबाद सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर वापस भेजा। जमीन के मामले में पड़ने पर उल्टे चौकी पुलिस को ही फटकार लगाई। बताया कि दोनों पक्षों को एसडीएम के पास भेजा गया है। हंगामे के मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।