{"_id":"59cbee054f1c1bae538b4c14","slug":"51506536965-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं राजफास के भय से तो नहीं हुई गुलाब की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं राजफास के भय से तो नहीं हुई गुलाब की हत्या
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी गुलाब पांडेय की हत्या के आरोप में गांव के जिला पंचयात सदस्य शिब्ली सिंह सहित चार पर केस दर्ज हो जाने से क्षेत्र में बुधवार को चर्चाओं का बाजार गरम रहा। चर्चा ये रही कि किसी बड़े राज को छिपाने के लिए तो गुलाब की हत्या नहीं की गई। कर दिए। गुलाब की मौत को लेकर लोगों का कहना है कि यदि उसे सांप ने डंस लिया तो वे उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। और तो और सांप के डंसने की सूचना घर वालों को मौत के बाद क्यों दी गई। इस मामले में बरदह थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी यशवंत सिंह उर्फ शिब्ली सिंह के साथ उनके गांव का गुलाब पांडेय हमेशा रहता था। 16 अगस्त को गुलाब पांडेय की संदिग्धाहाल में मौत हो गई। घटना के समय भी गुलाब जिला पंचायत सदस्य के साथ ही मौजूद रहा। शिब्ली ने फोन कर उसे घर से बुलाया था। परिवार के लोग गुलाब को खोज ही रहे थे कि इसी दिन शाम को शिब्ली अपनी कार में गुलाब की लाश लेकर पहुंचे और बताया कि सांप के डंसने से उसकी मौत हो गई। शिब्ली की बातों पर गुलाब की पत्नी सीमा पाडेय और घर वालों को यकीन नहीं हुआ। सीमा पांडेय ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है। क्योंकि मरने से पूर्व गुलाब के सांप के डंसने जैसी कोई सूचना ना तो उसके घर वालों को दी गई ना ही उसे किसी अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सीमा पांडेय ने शिब्ली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर सीमा ने डीजीपी को ट्वीट किया। डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने बरदह थाने में केस दर्ज कराया। सीमा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिब्ली के अलावा सुद्डू सिंह, बब्लू सिंह और दिनेश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जांच के दायरे में यह बातें शामिल की गई है कि सांप के डंसने के बाद गुलाब को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घर वालों को सूचना क्यों नहीं दी गई। आखिर हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या है।