{"_id":"596ba9f64f1c1b36058b4799","slug":"51500228086-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पोखरी से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने पोखरी से हटवाया अवैध कब्जा
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के कोटिया जहांगीरपुर गांव में पोखरी की जमीन पर हुए कब्जे को प्रशासन ने रविवार को जेसीबी मशीन से हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ था।
कोटिया जहांगीरपुर गांव में पोखरी की जमीन पर सात लोगों ने कब्जा जमा रखा था। रविवार को एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ गांव में पहुंचे। पोखरी की जमीन पर मुन्नीलाल, जीवनलाल, दीपचंद, गोविंद, चंद्रजीत, बीना, रानू आदि लोगों ने मड़ई डालकर कब्जा जमा रखा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारियों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद जेसीबी मशीन से पोखरी की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार नहीं रहेगा किसी भी कीमत पर उसे हटाया जाएगा।