{"_id":"5957e1914f1c1be07f8b4b94","slug":"51498931601-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के सामने फूंक दी अपनी मड़ई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार के सामने फूंक दी अपनी मड़ई
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में शनिवार की दोपहर पीड़ित की शिकायत पर अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार मार्टीनगंज के सामने ही आरोपियों ने अपनी मड़ई में आग लगा दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान आरोपी के समर्थन में गांव की तमाम महिलाएं खड़ी हो गई थी। हंगामा होने पर तहसीलदार ने आनन-फानन में अवैध कब्जा हटाए और टीम के साथ चले गए।
भुलनडीह गांव निवासी इरफान पुत्र कूदबली ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके गांव के रहने वाले हामिद अब्दुल पुत्र भेजन रास्ते में मड़ई डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। मुख्य मार्ग बंद हो जाने से घर से निकला दूभर है। इरफान की शिकायत पर तहसीलदार मार्टीनगंज शिवसागर दुबे पुलिस फोर्स और जेसीबी मशीन लेकर कब्जा हटाने पहुंचे। जैसे ही जेसीबी हामिद अब्दुल की मड़ई और दीवार हटाने लगे तो वह विरोध करते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान हामिद अब्दुल ने अपनी मड़ई में आग लगा दिया।
मड़ई में आग लगने से गांव में हंगामा खड़ा हो गया। उसके समर्थन में गांव की तमाम महिलाएं उतर आई। लेकिन अधिकारियों पर विरोध का कोई असर नहीं हुआ। आनन-फानन में जेसीबी से मड़ई और दीवार हटाने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई। हामिद अब्दुल का कहना है कि वह जिस स्थान पर दीवार बनाकर मड़ई रखा है। वह करीब 30 साल पहले गांव के एक व्यक्ति से खरीदा है। तहसीलदार ने गलत तरीके उसकी मड़ई को बगैर किसी नोटिस के हटवा दिया। वहीं तहसीलदार मार्टीनगंज शिवसागर दुबे ने कहा कि हामिद अब्दुल ने रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया था। जिसे हटा दिया गया।