फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीएम से शिकायत फिर भी नही हो रही कार्रवाई

सीएम से शिकायत फिर भी नही हो रही कार्रवाई

Fri, 08 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम से शिकायत फिर भी नही हो रही कार्रवाई
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर हुई नियुक्ति में एक नया खेल सामने आया है। इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग लीपापोती में जुटा हुआ है। बिलरियागंज के भलुवाई तैनात हुई एक शिक्षिका पर तथ्य गोपन कर नौकरी पाने की शिकायत हुई है। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। इस पर सीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा निदेशक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सर्फुद्दीनपुर निवासी प्रशांत कुमार बरनवाल पुत्र सच्चिदानंद बरनवाल का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय भलुवाई पर तैनात एक शिक्षिका तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति पाई है। इस शिक्षिका पर सात सितंबर 2015 को ही कंधरापुर थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज है, जबकि उसकी नियुक्ति मार्च 2017 में हुई। आठ मार्च 2017 को बेसिक शिक्षा विभाग से उसे नियुक्ति पत्र जारी हुआ और 10 मार्च 2017 को उसने पदभार ग्रहण किया। प्रशांत बरनवाल का आरोप है कि सहायक अध्यापिका ने अपने नियुक्ति के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमे का जिक्र नहीं किया। मुकदमे का तथ्य गोपन कर उसने नौकरी हासिल कर ली। बेसिक शिक्षाधिकारी से लेकर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक से कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एडी बेसिक कार्यालय से बीएसए को इस मामले में कई बार नोटिस भी जारी किया गया। थक हार कर शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र भेजा। इस सीएम कार्यालय की ओर से बेसिक शिक्षा निदेशक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। बीएसए देवेंद्र कुमार का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो निश्चित तौर पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed