{"_id":"5b16d98d4f1c1bf66e8b683f","slug":"41528224141-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौनापार से भगाई गई तीन किशोरियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रौनापार से भगाई गई तीन किशोरियां बरामद
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़।
रौनापार थाना क्षेत्र से भगाई गई तीन किशोरियों को शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल के पास से बरामद कर लिया। तीनों किशोरियों के साथ उन्हें भगाकर लाने वाले दो किशोर भी पकड़ में आए हैं।
सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की रात तीन किशोरी और दो किशोर एक साथ बैठे हुए थे। अस्पताल पर ड्यूटी कर रहे गार्ड को कुछ शक हुआ तो गार्ड ने उसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों किशोरियों के साथ ही दोनों किशोर को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि वे रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्हें साथ पकड़े गए लड़के लेकर आए थे। पहले दोनों लड़के उन्हें लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से दिल्ली ले चलने की बात कही लेकिन ट्रेन में सवार होने के बजाय वे उन्हें लेकर सदर अस्पताल आ गए। जहां से पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, पकड़े गए एक किशोर ने बताया कि वह बरामद लड़कियों को नहीं जानता है। वह कल दवा लेने के लिए शहर आया था और रात हो जाने के चलते सदर अस्पताल रुकने के लिए पहुंच गया, जहां से पुलिस उसे उठा लाई। वहीं, दूसरे किशोर ने बताया कि तीनों लड़कियों में एक उसे पहले से जानती है। किशोरियों ने फोन कर बताया कि वे रेलवे स्टेशन पर हैं और उनके पास पैसे नहीं है। वह वहां पहुंचा और उसे पांच सौ रुपये दिया। इतना ही नहीं, किशोरियों के कहने पर उसने उन्हें सदर अस्पताल भी पहुंचाया। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
शहर कोतवाली के एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीनों किशोरियां अपने से भागकर शहर आ गई थीं। तीनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों लड़कों का इन्हें भगाने में कोई हाथ नजर नहीं आया। फिर भी दोनों को रौनापार पुलिस के हवाले कर दिया गया है ताकि इन किशोरों को उनके परिजनों को भी बुलाकर उन्हें सौंपा जा सके।