फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला से चेन और 49 हजार छीने

महिला से चेन और 49 हजार छीने

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला से चेन और 49 हजार छीने
तहबरपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आंगनबाड़ी कार्यकत्री के गले से चेन और 49 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। वह बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर जा रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित अनीता राय पत्नी स्व. रामजी राय आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसे अपने पशुओं को रखने के लिए मकान बनवाना है। इसलिए अनीता राय मंगलवार को काशी गोमती ग्रामीण बैंक मंझारी की शाखा पहुंची और अपने खाते से 49 हजार रुपये निकाले। रुपये एक थैले में रखकर अनीता पैदल ही घर जा रही थी। जैसे ही वह बैरमपुर-तहबरपुर मार्ग पर अपने मकान से महज सौ मीटर दूर थी कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और अनीता को रोक लिया। बदमाशों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए गले से चेन और प्लास्टिक के झोले में रुपयों के साथ रखा अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद अनीता ने तुरंत डायल 100 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। घटना के संबंध में उसने तहबरपुर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, पर रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed