फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठेका सेल्समैन से 50 हजार की लूट

ठेका सेल्समैन से 50 हजार की लूट

Tue, 23 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ठेका सेल्समैन से 50 हजार की लूट
demo pic
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लटेहरा लहुआं खुर्द में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर धावा बोलकर तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। सूचना को बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लटेहरा लहुआं खुर्द में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गांव टियरा निवासी अशोक सिंह का देशी शराब का ठेका है। यहां पर लटेहरा लहुआं खुर्द निवासी हनुमान यादव सेल्समैन है। सोमवार शाम सात बजे सेल्समैन हनुमान यादव अपने पुत्र के साथ ठेके पर मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पिता-पुत्र को अपने कब्जे में कर लिया। तमंचे के बल पर बिक्री के 50 हजार रुपये लूट लिए और धनकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद कोतवाल पहुंचे रूपेश सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed