फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस से मिलकर जोता खेत

पुलिस से मिलकर जोता खेत

Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से मिलकर जोता खेत
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी कृष्ण मोहन उपाध्याय ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर जबरन जमीन जोतने के मामले में कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि कप्तानगंज थाने की पुलिस की मिली भगत से विपक्षी उसके खेत को जबरन जोत लिया। जबकि अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। एसपी ने जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कृष्ण मोहन उपाध्याय के मुताबिक उसकी जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। विवाद होने पर मामला दीवानी न्यायालय में पेश हुआ। जहां अदालत ने कृष्ण मोहन के पक्ष में फैसला सुनाया है। जबकि विपक्ष उक्त जमीन पर पुन: कब्जा करने की रणनीति तैयार करने लगे। 28 दिसंबर की दोपहर विपक्षी कप्तानगंज थाने पर तैनात एक दरोगा की शह पर ट्रैक्टर से उसका खेत जोत लिया। अपने खेत में जबरन ट्रैक्टर चलाने का जब कृष्ण मोहन की पत्नी मिथिलेश उपाध्याय ने विरोध किया तो वे लोग उसे धमकी देने लगे। मिथिलेश कप्तानगंज थाने पहुंचकर गुहार लगाई तो वहां मौजूद दरोगा ने भगा दिया। कृष्णमोहन ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी अजय कुमार साहनी ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed