{"_id":"571e5ebf4f1c1b443ea91823","slug":"35-shanty-houses-burned-by-fire-and-cast","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 35 मड़ई और कच्चा मकान जला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 35 मड़ई और कच्चा मकान जला
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार, फूलपुर और बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार को शार्ट सर्किट और अज्ञात कारणों से आग लगने से जहां 35 मड़ई और कच्चा मकान जलकर राख हो गया। वहीं भीतर रखे गए हजारो रुपये मूल्य के सामान, कपड़े, अनाज जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने मशक्कत कर किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में दिन गुजारने को मजबूर है।
ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाने के मुड़हर गांव निवासी श्यामसुंदर राय के बरदौर में सोमवार की दोपहर शार्टसर्किट से आग लग गई। जब तक घटना पर काबू पाया जाता कि भीतर रखे गए 30 क्विंटल गेहूं, 50 क्विंटल भूसा, चना, अरहर के अलावा एक बीघा में लगे आम, अमरुद आदि की बाग के पेड़ आदि जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाने के इस्माइलपुर गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लगने से छह लोगों की 28 रिहाईशी मड़इयां जलकर राख हो गई। पीड़ितों में शिवकुमारी सिंह, जगदीश, आद्या, बुद्धू, रामप्रकाश, जोगेंद्र, रामसकल, झिनकू शामिल है। इसी क्रम में हैदराबाद गांव निवासी मोती पुत्र श्रीपत के रिहाईशी मड़ई में शार्टसर्किट से आग लगने से छह मड़इयां और भीतर रखे गए हजारो रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ गांव निवासी दिनेश कुमार के रिहाईशी मड़ई में सोमवार की सुबह अबूझ हाल में आग लगने से 40 हजार रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों ने घटना पर काबू पाया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर ग्रामसभा दमदियावन गांव की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें बस्ती निवासी दीपूराम ने बताया कि इस घटना में उसकी पूरी गृहस्थी राख हो गई। मालटारी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी प्रभु यादव के बगीचे में आग लग जाने से दर्जनों पेड़ जल गए। ग्रामीणों के अनुसार बागीचे के बगल में ही किसी व्यक्ति द्वारा गन्ने की पत्तियां जलाई जा रही थी। जिससे बागीचे में आग लगी। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
मुबारकपुर थानाक्षेत्र के तीन गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन गृहस्थियां राख हो गई। अमिलो के रजा नगर बलूवा के खुर्शीद आलम के रिहायसी मकान में रविवार की रात आग लग गई। खुरशीद ने बताया कि इस घटना में हथकरघा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। नराव के रामचंद्र चौहान और पाही जमीन पाही के द्वारिका प्रसाद की रिहायसी मंडई में आग लग गई। जिसमें रखा सामान, अनाज आदि जलकर राख हो गया। नराव पहुंचे नायब तहसीलदार मिठ्ठू लाल व राजस्व लेखपाल कैलाश यादव तथा पाही जमीन पाही पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव यादव ने मौके की जांच की। कहा कि प्रशासन से जो भी मदद होगी दिलाई जाएगी।