{"_id":"5c84018cbdec22145a0e9881","slug":"31552155020-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, चार लाख के सामान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव के बाहर स्थित एक चाय, पकौड़ी की दुकान में शनिवार की शाम करीब चार बजे आग लगने से 70 हजार रुपये नगदी सहित करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित राजेंद्र चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव के निवासी हैं। वह गांव के बाजार में मड़ई डालकर चाय और पकौड़ी की दुकान किए हैं। मड़ई से सटे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम करीब चार बजे राजेंद्र की दुकान में आग लग गई। तेज धुआं और ऊंची उठती लपटों को देखकर राजेंद्र को घटना की जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए, लेकिन आग की भयावह स्थित को देखने के बाद किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक आग के इस घटना पर काबू पाया जाता कि दुकान और मकान में रखा गया 70 हजार रुपये नगद, एक क्विंटल चीनी, चार टीना डालडा घी, तेल, गहना आदि करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले में रात गुजारने को मजबूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।