फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सोहदों पर कहर बरपाएंगी महिला पुलिस

सोहदों पर कहर बरपाएंगी महिला पुलिस

Sun, 10 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोहदों पर कहर बरपाएंगी महिला पुलिस
आजमगढ़। महिला पुलिस की कमी की वजह से फ्लॉप रही एंटी रोमियो योजना एक बार फिर से जिले में सक्रिय और मजबूत हो गई है। हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर जिले में तैनात हुई 95 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का खाका तैयार हो रहा है। एसपी बबलू कुमार ने यह जिम्मेदारी एसपी सिटी कमलेश बहादुर को सौंपी है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले को मिलने वाली 95 महिला पुलिसकर्मियों में से प्रत्येक थानों पर दो-दो की तैनाती की जाएगी। ताकि थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाएं होने पर कार्रवाई करने में कोई परेशानी न हो सके। घटना होने पर थानाध्यक्ष इन महिला पुलिस की मदद ले सकें। इस तरह जिले के सभी 25 थानों पर 50 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शेष बची हुई 45 महिला पुलिसकर्मी महिला थाने पर तैनाती की गई है। एसपी सिटी के मुताबिक महिला थाने पर तैनात महिलाओं की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इनका प्रमुख काम शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके, पार्क, होटल, सिनेमाघर, कालेज आदि के आसपास भ्रमण करते हुए शोहदों पर नजर रखना होगा। जो टीम क्षेत्र में भ्रमण करेगी वह वर्दी में रहेंगी। उसके आगे या पीछे कुछ सादे कपड़ों में चलेंगी। ताकि गफलत बना रहे और आरोपी आसानी से पकड़े जाएं। बता दें कि महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी जैसे मामले आए दिन होते रहते हैं। कई मामलों में महिला पुलिसकर्मी न होने की वजह से कार्रवाई करने में काफी परेशानी होती थी। यही वजह थी कि जिले में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन तो किया गया था, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की कमी के चलते योजना सफल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed