फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगदी सहित एक लाख की चोरी

नगदी सहित एक लाख की चोरी

Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगदी सहित एक लाख की चोरी
मुबारकपुर/अमिलो। थाना क्षेत्र के अतरडीहां गांव में शनिवार की रात चोर तीन घरों में घुसे, लेकिन एक ही मकान से 25 हजार रुपये नगदी सहित एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा सके। चोर किसी के मकान में छत के रास्ते घुसे थे, तो किसी के मकान में नकब लगाए थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अतरडीहां गांव निवासी गंगा पाल पुत्र बदन पाल के घर में शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घुस गए। कमरे में रखा संदूक तोड़कर उसमें रखा 25 हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। चोर गंगा के पड़ोसी लल्लन यादव और जयराम यादव के घर में पीछे से नकब लगाया, लेकिन चोर सही जगह नकब नहीं लगा सके और असफल होने पर फरार हो गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed