फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क मुआवजे का 32 लाख हड़पा

सड़क मुआवजे का 32 लाख हड़पा

Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क मुआवजे का 32 लाख हड़पा
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटीला गांव निवासी रुहुल अमीन ने गुरुवार को गंभीरपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी अपने भाई अली कदर को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि मुजफ्फरपुर गांव के पास वक्फ की जमीन थी। ला औलाद के मुताबिक यह जमीन हमारे पिता को मिली थी। इसकी देखरेख अली कदर कर रहा था। उसी जमीन से होकर फोरलेन सड़क निकली है। इसका करीब 32 लाख रुपये मुआवजा मिला। नियम के मुताबिक इस जमीन के कीमत का ब्याज लिया जा सकता है। मूलधन कोई नहीं ले सकता। बावजूद इसके अली कदर ने जमीन का मुआयना करीब 32 लाख रुपये पहले अपने खाते में जमा कराया। शिकायत होने पर उक्त रुपये को अपने दूसरे खाते में भेजा और वहां से अपने भतीजे अतीक के खाते में ट्रांसफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed