फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

Wed, 10 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों छात्र एक साइकिल पर बैठकर बाजार से घर जा रहे थे। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिम यादव (19) पुत्र राजेंद्र अतरौलिया थाना क्षेत्र के ध्यानीपुर गांव का निवासी था। दो भाईयों में छोटा महिम इंटर का छात्र था। वह मंगलवार को अपने गांव के संदीप यादव (18) पुत्र वीरेंद्र के साथ किसी काम से अतरौलिया बाजार आए हुए थे। बाजार में काम निपटाने के बाद दोनों एक ही साइकिल पर बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के पास पहुंचे कि इनकी साइकिल में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल जाते समय रास्ते में महिम की मौत हो गई। जबकि संदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed