फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क पर मिट्टी के ढेर से लग रहा जाम, राहगीर परेशान

सड़क पर मिट्टी के ढेर से लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर मिट्टी के ढेर से लग रहा जाम, राहगीर परेशान
आजमगढ़। नपा प्रशासन की लापरवाही की हद हो गई है। साफ-सफाई व्यवस्था चौपट है तो वहीं निर्माण कार्यों में लेटलतीफी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शहर के पुरानी सब्जीमंडी से मातबरगंज जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह नाली निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी पड़ी है, जिससे इस रास्ते पर दिन भर जाम लगा रहता है। नपा प्रशासन द्वारा इस रास्ते पर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। एक तो यह निर्माण कार्य बरसात के मौसम के पूर्व हो जाना चाहिए था लेकिन काम ही देर से शुरू हुआ है। वहीं निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नाली निर्माण के लिए लोगों के घरों के सामने के अतिक्रमण और खुदाई के बाद निकली मिट्टी को सड़क पर ही कई-कई दिन छोड़ दिया जा रहा है। जिसके चलते इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। सर्वाधिक परेशानी दोपहर में तब हो रही है जब स्कूलों की छुट्टी होती है। उस समय तो आटो, स्कूल रिक्शा आदि से घर लौट रहे बच्चें घंटो जाम में फंस कर परेशान हो रहे है। लोगों का कहना है कि मलबा रोज का रोज हटाया जाता रहे तो कोई समस्या ही नहीं खड़ी हो, लेकिन नपा प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि इसकी जानकारी चेयरमैन, प्रभारी ईओ, जेई आदि सभी को है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed