{"_id":"5a91ad6f4f1c1bb1208bb14c","slug":"31519496559-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमिशन के कटौली में हो रहा था खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर परमिशन के कटौली में हो रहा था खनन
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में शनिवार को प्राइवेट जमीन से खनन करते हुए भ्रमण पर निकले सीओ लालगंज संतोष सिंह एवं खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी ने एक ट्रैक्टर लदी मिट्टी और दो खाली ट्रैक्टर को किया सीज किया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्राधिकारी लालगंज संतोष सिंह एवं खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी भ्रमण पर निकले थे कि उन्हें कटौली गांव में खनन की सूचना मिली जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर दो ट्रैक्टर खाली एवं एक ट्रैक्टर मिट्टी लदी हुई पकड़ कर सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर ड्राइवर वसीम पुत्र रिजवान निवासी फरिहां थाना निजामाबाद एवं दूसरे ट्रैक्टर ड्राइवर अविनाश पुत्र सुभाष निवासी रोआ थाना निजामाबाद एवं जेसीबी चालक संजय पुत्र वालेदीन ग्राम इनावभार थाना गंभीरपुर से पूछताछ की जा रही है। ड्राइवरों ने बताया कि व्यक्तिगत प्रॉपर्टी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। लगभग 200 ट्राली मिट्टी का खनन हुआ है। एक ट्रैक्टर का ड्राइवर फरार बताया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी ने बताया कि गाडिय़ां सीज कर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है। चालकों के पास लाइसेंस नहीं है। खनन का परमिशन भी नहीं है। जेसीबी चलाने के लिए हमारे विभाग से लाइसेंस दिया जाता है, जो कि जेसीबी चालक के पास नहीं है। तीनों ट्रैक्टरों का इंश्योरेंस भी समाप्त हो चुका है।