{"_id":"59ad9c8e4f1c1b726a8b4af4","slug":"31504550030-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृमीन के विवाद में किशोर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ृमीन के विवाद में किशोर को मारी गोली
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घर मेें सो रहे किशोर को जगाकर गोली मार दिया। सीने में गोली लगने से घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में किशोर के पिता ने विपक्ष के तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पवन बिंद (17) पुत्र मेवालाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव का निवासी है। पवन का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद है। रविवार की रात पवन बिंद अपने घर के सामने मड़ई में सोया हुआ था। रात करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और पिता मेवालाल से पवन के बारे में पूछा। मेवालाल उन युवकों को पवन का दोस्त समझकर जगाकर बाहर भेज दिया। जैसे ही पवन युवकों के पास पहुंचा उन्होंने गोली दी। सीने में गोली लगने से घायल पवन जमीन पर गिर गया जबकि बदमाश भागने लगे। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने भागते समय युवकों को पहचान लिया। उन्हें पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे पक ड़ में नहीं आए। उधर परिवार के लोग आनन-फानन में पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पवन के पिता ने तहरीर देकर अपने गांव के अनिल बिंद, मुन्ना बिंद और प्रमोद बिंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इन तीनों की तलाश में जुटी हुई है।