फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बदमाशों की गोली से घायल प्रधान की मौत

बदमाशों की गोली से घायल प्रधान की मौत

Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से घायल प्रधान की मौत
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव के पास 12 जुलाई की रात बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू (40) की सोमवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कोठरा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू गांव का प्रधान था। 12 जुलाई की रात शहर से घर लौटने के दौरान रात करीब नौ बजे हाफीजपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। तभी से धर्मेंद्र का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र चार भाइयों में बड़ा था। वह तीन बेटी और एक बेटे का पिता था। उधर इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पल्हनी ब्लॉक के तमाम प्रधानों, ग्रामीणों और सहित छात्रा नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया और सड़क तक जाम कर दिया था।
विज्ञापन


इधर शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में शहर के मनचोभा गांव निवासी प्रधानपति रुदल यादव को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर चालान करने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि रुदल से धर्मेंद्र की राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता थी। रुदल के इशारे पर उसके साथियों ने धर्मेंद्र को गोली मारी थी। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि प्रधान धर्मेंद्र यादव को गोली मारने वाले फरार दो बदमाश की तलाश की जा रही है। जबकि प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed