{"_id":"596cfd484f1c1b60248b471c","slug":"31500314952-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार रुपये और दो पेटी शराब लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 हजार रुपये और दो पेटी शराब लूटी
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान के सेल्समैन से रविवार की रात साढ़े दस बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश 18 हजार रुपये, दो मोबाइल और दो पेटी शराब लूट ले गए। घटना के संबंध में पीड़ित सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। सेल्समैन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हन्नीडेहरा गांव निवासी जय सिंह की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान है। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भुवरपुर गांव निवासी दीपक यादव सेल्समैन है। दीपक ने बताया कि रविवार की रात साढ़े आठ बजे वह दूकान पर था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शराब लेने पहुंचे और जबरन दरवाजा खोलवाकर भीतर घुस गए। बदमाश सेल्समैन दीपक यादव को तमंचा सटाकर गल्ले में मौजूद 17 हजार 945 रुपये और दो पेटी अंग्रेजी शराब और दीपक की दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद दीपक ने बाजार के लोगों से मोबाइल लेकर डायल 100 की पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थानाध्यक्ष मेहनाजपुर कृष्ण मोहन सिंह और डायल 100 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर वापस लौट गई। घटना के संबंध में सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।