फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुल से नाले में गिरी बाइक तीन की मौत, एक घायल

पुल से नाले में गिरी बाइक तीन की मौत, एक घायल

Wed, 15 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुल से नाले में गिरी बाइक तीन की मौत, एक घायल
लाटघाट। आजमगढ़-मऊ बार्डर के बीच डिघिया नाला पुलिया से बुधवार की सुबह अनियंत्रित बाइक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिरने से युवक, महिला और बालक की मौत हो गई, जबकि किशोर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत युवक अपनी बुआ और उसके बच्चों को बाइक से घर पहुंचाने जा रहा था। बाजार में आटोरिक्शा न मिलने पर वो उन्हें बाइक से छोड़ने जा रहा था। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृत युवक सरगम कन्नौजिया (24) पुत्र शिबली जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर डिघवनिया गांव का निवासी था। जबकि महिला सुभागी (55) पत्नी हीरामन मऊ के दोहरीघाट थाने के कोटिया रसूलपुर गांव निवासी, बालक बिहान (8) पुत्र विनोद मऊ जिले के मधुबन थाने के परसिया देवारा गांव का निवासी था। जबकि घायल किशोर अंश (13) मृत बिहान का भाई था। सरगम कन्नौजिया मुंबई से पंद्रह दिन पहले घर आया था। उसके भवन का निर्माण मंगलवार को पूरा हो गया। बुधवार को सरगम बाइक से अपनी बुआ सुभागी देवी और बुआ की बेटी का बेटा बिहान और अंश को पहुंचाने के लिए बाइक से रौनापार थाने के लाटघाट बाजार गया। काफी इंतजार के बाद भी मऊ जाने के लिए सवारी न मिलने पर सरगम इन चारों लोगों को अपनी बाइक पर बैठाकर सुभागी के घर जा रहा था। जैसे ही बाइक आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मऊ और आजमगढ़ बार्डर पर स्थित डिघिया नाला पुलिया पर पहुंची सामने से पिकअप आ जाने से सरगम ने बचने के लिए बाइक घुमाई और पुलिया की रेलिंग पहले से ही टूटी होने की वजह से सरगम की बाइक असंतुलित होकर करीब 20 फीट गहरे नाले में गिर गई।सुभागी और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय सरगम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अंश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। सरगम चार भाईयों में छोटा था। वह मुंबई में रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed