{"_id":"5c9d0af5bdec2213fc305ff6","slug":"21553795829-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से बच्ची को किया कैद, शोर मचाने पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुरी नीयत से बच्ची को किया कैद, शोर मचाने पर छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल के कमरे में बुरी नीयत से बच्ची को कैद करने और शोर मचाने पर उसे छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची परिषदीय विद्यालय की छात्रा है। बच्ची के अनुसार बुधवार की सुबह वह घर के पास मौजूद थी, तभी एक युवक उसके पास आया और 10 रुपये का लालच देकर धार्मिक स्थल के पीछे स्थित एक कमरे में लेकर चला गया। कमरे का दरवाजा बंद करने पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो युवक उसे गली में लाकर छोड़ दिया। भाग कर घर पहुंची बच्ची ने घटनाक्रम परिजनों को बताया। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करने के सथ ही आरोपी युवक को पकड़ भी लिया। लेकिन बच्ची के परिजनों की कोई तहरीर नहीं लिया। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर रहे है। जबकि बच्ची की मां का कहना है कि पुलिस ने उसकी तहरीर लेने से ही इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।