फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंडा विक्रेता से 36 हजार की लूट

अंडा विक्रेता से 36 हजार की लूट

Sun, 17 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अंडा विक्रेता से 36 हजार की लूट
सरायमीर। थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश अंडा विक्रेता को तमंचा सटाकर 36 हजार रुपये लूट लिया। दुकानदार नंदाव बाजार से दवा लेने गया था। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित अफगन पुत्र अब्दुल वहीद गंभीरपुर थाने के कमरावा गांव का निवासी है। वह बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में अंडा की दुकान किया है। अफगन शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए सरायमीर थाने के नंदाव बाजार गया हुआ था। वहां डाक्टर के न मिलने पर वापस ठेकमा बाजार जाने के लिए मुड़ गया। अफगन जैसे ही नंदाव बाजार से थोड़ा आगे बढ़ा कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे। बदमाशों ने अफगन को ओवरटेक कर अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर दिया। मजबूरन अफगन को अपनी बाइक रोक देनी पड़ी। बाइक रुकते ही बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में मौजूद 36 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। अफगन के मुताबिक वह रुपये अंडा देने वाले को देने के लिए रखा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल के दौरान घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस अपने स्तर से सच का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed