फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुख्य आरोपयिं की तलाश में भटक रही पुलिस

मुख्य आरोपयिं की तलाश में भटक रही पुलिस

Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपयिं की तलाश में भटक रही पुलिस
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में छह नवंबर को हत्या कर फेंकी मिली युवती की लाश की गुत्थी सोमवार को रौनापार थाने की पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो और चालक की गिरफ्तारी के बाद सुलझ गई। शादी की जिद करने पर युवती की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने ही गला रेतकर की थी। युवती के परिजन पड़ोसियों समेत अन्य लोगों को घटना में फंसा रहे थे। पुलिस ने बोलेरो चालक का चालान कर फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बोलेरो चालक गुड्डू पुत्र नवी शेख है। वह देवरिया जिले के मदनपुर गांव का निवासी है। रौनापार थाने की पुलिस ने उसे सोमवार की सुबह जोकहरा नहर के पास से बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गुड्डू ने बताया कि उसके पड़ोसी आकिब अजहर शेख उर्फ बिक्कन गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव निवासी सपना चंद सिंह (24) पुत्री हरेंद्र चंद सिंह प्रेम करते थे। बिक्कन शादीशुदा है। अक्तूबर माह के अंत में सपना अपने प्रेमी बिक्कन के घर पहुंची और बताया कि उसकी बिक्कन से शादी हो चुकी है। वह अब उसके साथ उनके घर में रहेगी।
विज्ञापन

बिक्कन ने किसी तरह से सपना को अपने घर से बाहर निकाला। इसके बाद पांच नवंबर को बिक्कन ने पड़ोसी गुड्डू की बोलेरो रौनापार थाने के चांदपट्टी बाजार में स्थित अपने साढ़ू के घर जाने के लिए बुक किया। बिक्कन के साथ बोलेरो में गांव का उसका मित्र अरशद पुत्र महताब भी था। रास्ते में इन दोनों ने सपना को भी गाड़ी में बैठा लिया। रौनापार थाने के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में बोलेरो खड़ी कर गन्ने के खेत में सपना की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि एसओ रौनापार गिरिजेश सिंह ने बड़ी मुश्किल से सोशल साइट के जरिए शव की शिनाख्त कराई। परिवार के लोगों ने पहले तो सपना की हत्या के लिए देवरिया जिले में तैनात एक लेखपाल और अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी। पूछताछ के बाद सच का पता चला। हत्या में प्रयुक्त बोलेरो थाने में है। आरोपी चालक का चालान कर दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गुड्डा का चालान सबूत नष्ट करने की धारा में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed