फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं रानी की सराय थाने के बेलइसा और मुबारकपुर थाने के गुलउर पुल के पास हुए दो अलग-अलग हादसों में वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी अलग-अलग वाहनों से जा रहे थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत युवक मोहम्मद अली (18) सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव का निवासी था। वह चार भाईयों में छोटा था। मोहम्मद अली का बड़ा भाई इदिल सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवां गांव के पास किराए का मकान लेकर रहता है। यहीं पर वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। मोहम्मद अली अपने भाई के यहां घूमने आया था। गुरुवार को वह साइकिल से कहीं जा रहा था। बवाली मोड़ के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया। लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बालदत्त (60) गुरुवार की सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। बेलइसा के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इसीक्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी विजय (27) पुत्र नंदलाल, बृजभान (18) पुत्र चंद्रभूषण सुबह आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रहे थे। मुबारकपुर थाने के गुलउर पुल के पास आटोरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed