{"_id":"5ba92a94867a557e84649c60","slug":"21537813140-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुख्य सरगना के घर चस्पा की गई नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुख्य सरगना के घर चस्पा की गई नोटिस
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला पोखरे के पास 18 जुलाई को शराब कारोबारी के मुनीम से लूटपाट के मामले में फरार मुख्य आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
18 जुलाई को शराब कारोबारी के मुनीम से दिन- दहाड़े 10.64 लाख रुपये लूटने के मामले में सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी उमैर खान पुत्र राशिद के घर सोमवार को रानी की सराय थाना पुलिस ने कोर्ट की ओर से जारी सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा किया है। साथ ही उसके कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई।
विज्ञापन
बता दें कि रानी की सराय बाजार निवासी शराब के एक बड़े कारोबारी का मुनीम 18 जुलाई की दोपहर एक अन्य व्यक्ति की बाइक पर बैठकर कोटिला बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में रुपये जमा करने जा रहा था। इसी बीच दो बाइकाें पर सवार छह बदमाशाें ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाश मुनीम के पास मौजूद 10.64 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव उमैर खान पुत्र शमशाद है। तबसे पुलिस उंमैर की तलाश में जुटी हुई है। उसके गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकरा सिंह ने उमैर के घर पहुंचकर कोर्ट का नोटिस चस्पा करवाया। साथ ही उसके जल्द हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई।