{"_id":"5a4698084f1c1bd0408bfbd8","slug":"21514575880-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घायल कर दस हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को घायल कर दस हजार की लूट
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला को घायल कर एक बाइक पर सवार दो बदमाश शुक्रवार की दोपहर उससे दस हजार रुपये लूट ले गए। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई घटना से हलाकान महिला थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित महिला पार्वती देवी पत्नी ओमप्रकाश निषाद अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव की रहने वाली है। वह घर के आवश्यक काम के लिए शुक्रवार को अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पहुंची और खाते से दस हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। बाजार से महिला अपने गांव शंभूपुर आने के लिए आटोरिक्शा में बैठकर आई। गांव के पास आटो से उतरकर पैदल घर जा रही थी। जैसे ही गांव के करीब पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला से रुपये छीनने लगे। महिला ने विरोध किया तो लात, घूसों से उसे पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तमंचा निकालकर उसे भयभीतकर दस हजार रुपये लूटकर भाग गए। सीओ बूढनपुर श्याम नरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।