फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीसीटीवी फुटेज से हो रही पशु तस्करों की तलाश

सीसीटीवी फुटेज से हो रही पशु तस्करों की तलाश

Sun, 05 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हो रही पशु तस्करों की तलाश
आजमगढ़। भंवरनाथ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात पिकअप सवार पशुतस्करों ने जो उत्पात मचाया है। वह पूरा घटनाक्रम एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। शनिवार की देर शाम मिले इस फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतते हुए गश्त करने का निर्देश दिया है। पशु तस्कर के हमले से घायल हुए एक दरोगा, दो सिपाही और होमगार्ड अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन नवंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह को सूचना मिली की बदमाश शहर में लूट की हैं। जैसे ही सरिता सिंह की गाड़ी भंवरनाथ से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां एक पिकअप खड़ी कर दस से बारह लोग टहलते हुए दिखे। पुलिस की जीप देखते ही नीचे उतरे लोग पिकअप पर चढ़कर पथराव करने लगे। पत्थर लगने से जहां पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बदमाश पिकअप लेकर शहर की तरफ भागे और भंवरनाथ चौराहे पर लगी पिकअप पर पथराव कर दिया। इसमें कंधरापुर थाने के दरोगा हंसराज, सिपाही कृष्णा राठौर, महेंद्र घायल हो गए। पत्थरबाजी में डायल 100 की 18 नंबर की गाड़ी में सवार कुछ होमगार्ड भी घायल होकर घर पर अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि इनके नाम और पते की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। एसपी अजय कुमार साहनी ने सभी थानाध्यक्षों को रात के समय ऐसे वाहनों पर नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed