फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   यूपी एग्रो ने हैंडपंप लगाने में की मनमानी

यूपी एग्रो ने हैंडपंप लगाने में की मनमानी

Thu, 26 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
यूपी एग्रो ने हैंडपंप लगाने में की मनमानी
आजमगढ़। यूपी एग्रो द्वारा जनपद के दो ब्लाकों में नवीन और रिबोर हैंडपंप लगाने में मनमाना रवैया अपनाया गया है। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने अधिशासी अभियंता द्वितीय निर्माण खंड उप्र जल निगम से तीन दिन में दो वर्षों में लगाए और रिबोर किए गए हैंडपंपों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जनपद में दो ब्लाकों रानी की सराय और तहबरपुर में यूपी एग्रो द्वारा नवीन हैंडपंप लगाने और पुराने हैंडपंपों को रिबोर करने का कार्य किया जाता है। वर्ष 2016-17 और 2017-18 में कार्यदायी संस्था द्वारा मनमाने तरीके से नवीन हैंडपंप लगाने और रिबोर करने का कार्य किया गया है। इसकी जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने अधिशासी अभियंता को तीन दिन के अंदर दोनों वर्षों में जन प्रतिनिधिगण के निधियों, संस्तुतियों और अन्य के आधार पर रानी की सराय और तहबरपुर में लगाए गए नवीन हैंडपंपों और पुराने रिबोर हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि शासन द्वारा पूर्व में ही यूपी एग्रो द्वारा लगवाए गए हैंडपंपों और रिबोर हैंडपंपों की सूची मांगी गई थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो विभाग ने यह सूची उपलब्ध नहीं कराई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने दोबारा तीन दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed