फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चीन का पुतला फूंक जताया विरोध

चीन का पुतला फूंक जताया विरोध

Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
चीन का पुतला फूंक जताया विरोध
आजमगढ़। स्वदेशी सामानों को अपनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच की ओर से निकाली गई संकल्प यात्रा मंगलवार को कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंची। इस दौरान चीन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। चीन विरोधी नारेबाजी की गई। स्वदेशी अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

यात्रा में जिला संयोजक मऊ पंकज तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सह संयोजक शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि चीन भारत की अर्थ व्यवस्था को तोड़ने के लिए आंख गड़ाए बैठे है। चीनी निर्मित सामानों की खेप से भारतीय बाजार पटा पड़ा है। ये हमारे कुटीर उद्योग के साथ-साथ छोटे-छोटे कामगारों की भी कमर तोड़ रहा हैं। इसी को लेकर स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई है, ताकि भारतीय बाजार से चीनी पैठ को खत्म किया जा सके। जिला संयोजक रामप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान की मदद करने वाला ड्रैगन भारत में आराजकता फैलाना चाह रहा है। संगठन मंत्री विजय चौहान, नगर अध्यक्ष विनयप्रकाश गुप्ता, ब्रजेश यादव, संत प्रसाद अग्रवाल, अरविन्द शुक्ल, कन्हैया श्रीवास्तव, ब्रजेश दुबे, हलघर दुबे, इन्देशमणि त्रिपाठी, डा दयाशंकर, ओमप्रकाश पांडेय, अवधश चौहान, उग्रसेन चौहान, राहुल पांडेय, रामजी अस्थाना, प्रणव त्रिपाठी, ओमप्रकाश मिश्र, अजय कुमार, अरविन्द यादव, अरूण सिंह साधू, हरिवंश मिश्र, मनीष सिंह, कमलेंद्र मिश्र, वरूण राय, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed