{"_id":"6a8f143e94705e5256054c4b","slug":"cash-jewellery-and-80-cartridges-stolen-from-retired-sub-inspectors-house-fir-registered-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108438-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेवानिवृत्त दरोगा के मकान से नकदी, जेवर और 80 कारतूस चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेवानिवृत्त दरोगा के मकान से नकदी, जेवर और 80 कारतूस चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। मोहल्ला मार्कपुरिया में चोरों ने दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और लाइसेंसी राइफल के 80 कारतूस चोरी कर लिए। परिवार करीब 20 दिन से उपचार के लिए गाजियाबाद गया हुआ था। देर रात में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जितेंद्र सिंह राठी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 6:47 बजे पड़ोसी संदीप ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। परिवार गाजियाबाद से बहसूमा पहुंचा तो मुख्य द्वार, बैठक और प्रथम तल के चार कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने तीन अलमारियों और दो संदूकों के लॉक तोड़कर सामान खंगाला था।
पीड़ित के अनुसार, चोर करीब दो लाख रुपये, दो सोने के सिक्के, अंगूठियां, कुंडल, टॉप्स और सोने का टीका ले गए। इसके अलावा करीब 850 ग्राम चांदी की पाजेब, 300 ग्राम की तगड़ी, करीब 200 ग्राम की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा और चांदी के सिक्के भी चोरी हुए। बड़े संदूक में रखे लाइसेंसी .315 बोर राइफल के 80 कारतूस भी चोर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बहसूमा। मोहल्ला मार्कपुरिया में चोरों ने दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और लाइसेंसी राइफल के 80 कारतूस चोरी कर लिए। परिवार करीब 20 दिन से उपचार के लिए गाजियाबाद गया हुआ था। देर रात में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जितेंद्र सिंह राठी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 6:47 बजे पड़ोसी संदीप ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। परिवार गाजियाबाद से बहसूमा पहुंचा तो मुख्य द्वार, बैठक और प्रथम तल के चार कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने तीन अलमारियों और दो संदूकों के लॉक तोड़कर सामान खंगाला था।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, चोर करीब दो लाख रुपये, दो सोने के सिक्के, अंगूठियां, कुंडल, टॉप्स और सोने का टीका ले गए। इसके अलावा करीब 850 ग्राम चांदी की पाजेब, 300 ग्राम की तगड़ी, करीब 200 ग्राम की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा और चांदी के सिक्के भी चोरी हुए। बड़े संदूक में रखे लाइसेंसी .315 बोर राइफल के 80 कारतूस भी चोर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।