फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five armed men open fire on youth in Samastipur; three bullets hit him, nearly half a dozen rounds fired

समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: पांच बदमाशों ने युवक को घेरकर मारीं तीन गोली; हालत गंभीर उपचार जारी

Wed, 26 Aug 2026 09:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 09:54 PM IST
सार

समस्तीपुर के विभूतिपुर में दो बाइक से आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड चली गोलियों में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Five armed men open fire on youth in Samastipur; three bullets hit him, nearly half a dozen rounds fired
समस्तीपुर: महथी गांव में बदमाशों की गोलियों से घायल हुआ युवक।

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित महथी बांध पर बुधवार देर शाम दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में युवक को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए।

विज्ञापन

जख्मी की पहचान महथी गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य वत्स उर्फ नवनीत के रूप में हुई है। घटना के बाद महथी बांध और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घरेलू सामान लेने गया था युवक
परिजनों के अनुसार, आदित्य वत्स बुधवार देर शाम महथी बांध पर कुछ घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बताया गया कि युवक को देखते ही बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चला दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ, कमर और पैर में लगी गोली
फायरिंग में तीन गोलियां आदित्य की पीठ, कमर और पैर में लगीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फायरिंग के बाद बदमाश दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

खून से लथपथ युवक को पहुंचाया गया सीएचसी
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल आदित्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। तीन गोलियां लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बताई गई। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए परिजन उसे लेकर बेगूसराय रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार, घटना के समय आदित्य अकेला था। बदमाशों ने उसे क्यों निशाना बनाया, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इसी बिंदु को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कर रही छानबीन
विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। टीम आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमलावर किस दिशा से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए। गोलीबारी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।



ये भी पढ़ें- Live बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल से प्रलय रात में ही पहुंच रहा बिहार; किस समय तक आएगा, बचाव की तैयारी देखें

पुराना विवाद या किसी साजिश के तहत हमला?
प्रथम दृष्टया युवक को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की आशंका है। हालांकि, हमले के पीछे पुराना विवाद, आपसी रंजिश या कोई अन्य कारण है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने के साथ ही बदमाशों के बारे में सुराग तलाश रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed